फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat ATS: राजस्थान, गुजरात और केरल में 35 वारदात में फरार गैंगस्टर गिरफ्तार, पांच साल पहले दीसा जेल से हुआ था फरार

Tue, 19 Jul 2022 10:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

2016 में बीका ने आबूरोड के पास राजस्थान पुलिस की एक टीम पर गोलियां चलाईं और हत्या के आरोपी सुरेंद्रसिंह नोवी को छुड़ाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
अजमेर में फर्जी वकील बनकर जेल आया व्यक्ति - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने हत्या और जेल तोड़ने सहित 30 से अधिक केस में फरार चल रहे राजस्थान के एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एटीएस की एक टीम ने सोमवार शाम अहमदाबाद के हीरावाड़ी चौराहे पर जाल बिछाकर कार्रवाई की। इस दौरान राजस्थान के सिरोही जिले के गुलाबगंज गांव के रहने वाले अरविंद सिंह बीका को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


 उसके पास से दो पिस्तौल, एक देशी बंदूक और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। अवैध हथियार रखने के आरोप में बीका पर एक और केस दर्ज किया गया। इससे पहले वह गुजरात, राजस्थान और केरल में दर्ज 35 मामलों में फरार चल रहा था। एटीएस अधिकारियों के अनुसार बदमाश बीका 2017 में गुजरात के बनासकांठा जिले के दीसा कस्बे की जेल से फरार हो गया था। उसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा था। 

बीका का गिरोह में लगभग 15 लोग शामिल थे। वह हत्या, लूट, चोरी, जबरन वसूली, जेल तोड़ने और गिरोह के सदस्यों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर गोलीबारी करने जैसे गंभीर अपराधों में शामिल था। लोगों के बीच अपनी धाक जमाने के लिए वह हथियारों के साथ अपनी फोटो और धमकी भरे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने करता था। 
विज्ञापन


2016 में बीका ने आबूरोड के पास राजस्थान पुलिस की एक टीम पर गोलियां चलाईं और हत्या के आरोपी सुरेंद्रसिंह नोवी को छुड़ाकर फरार हो गया। इसके बाद उसने गिरोह के साथियों के साथ मिलकर अहमदाबाद के कालूपुर इलाके में एक कूरियर कंपनी के कर्मचारी से लूट की वारदात की। 2017 में गुजरात के बनासकांठा जिले एक बैंक डकैती की वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद उसे दीसा जेल में रखा गया। कुछ दिन बाद वह वहां से फरार हो गया था। इसके बाद बीका और उसके गिरोह ने गुजरात कई जिलों में लूट की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें