आगे जा रही बजरी माफिया की गाड़ी और पीछे एसडीएम साहिबा
- फोटो : अमर उजाला
नागौर जिले में मेड़ता के लूनी नदी में अवैध खनन जबरदस्त तरीके से हो रहा है। खनन माफियाओं और प्रशासन के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। इन दोनों की टक्कर के बीच आम लोगों का जीना भी दुश्वार हो गया है। प्रशासन कार्रवाई के लिए पीछा करते हैं तो माफिया आगे आंख बंदकर बुरी तरीके से भागते हैं। इस दौरान यदि अचानक कोई भी दोपहिया वाहन चालक बीच में आ जाए तो उनकी भी मौत हो सकती है।
ऐसा ही मामला शुक्रवार को मेड़ता सिटी की छोटी गलियों से अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली का 20 मिनट तक मेड़ता की एसडीएम अर्चना चौधरी ने पीछा किया। माफियाओं ने बजरी से भरी चलती ट्रॉली को ऊपर करके पूरी सड़क पर 20 मिनट तक बजरी फेंकते हुए ट्रैक्टर-ट्राली को भगाकर ले जाने का वीडियो सामने आया है।
आपको बता दें कि शहर की तंग गलियों में बजरी माफिया बजरी से ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर स्पीड से दौड़ते हुए नजर आए। इसके बाद राम मंदिर से आगे खुली रोड पर एसडीएम की गाड़ी ने ओवरटेक कर एक ट्रैक्टर-ट्राली को रुकवा दिया। लेकिन एसडीएम साहिबा को चकमा देखकर ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं, दूसरी ओर ट्रैक्टर-ट्रॉली भी चकमा देखकर ड्राइवर लेकर फरार हो गया। सूचना पर मेड़ता पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर कार्रवाई शुरू की। गनीमत रही कि इस 20 मिनट तक किसी तरह की कोई जनहानि या फिर बड़ा हादसा नहीं हुआ।
ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
एसडीएम की ओर से की गई कार्रवाई में पुलिस को भी फोन किया गया, मगर पुलिस के पहुंचने तक एक माफिया बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को एसडीएम ने ओवरटेक कर रुकवाया। वहीं, एसडीएम साहिबा को ट्रैक्टर चालक चकमा देकर मौके से फरार हो गया। ऐसे में पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को खोजना शुरू कर दिया है।
एसडीएम मेड़ता नागौर अर्चना चौधरी ने कहा, आज मैं शहर से निकल रही थी। इसी दौरान मुझे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली बजरी से भरे हुए दिखाई दिया। जब ट्रैक्टर चालकों ने मुझे देखा तो मौके से भागना शुरू कर दिया। मुझे अवैध बजरी खनन माफिया लगे, मैंने पीछा किया तो शहर की चंद गलियों में किसी तरह का हादसा न हो और लोग पहले ही सचेत हो जाएं। इसलिए हमने सायरन भी बजाया, इसके बाद में शहर से बाहर निकलते-निकलते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया। पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।