राजस्थान विश्वविद्यालय में साल 2012-13 की बीए परीक्षाएं तैयारी पूरी न होने से स्थगित हो गई हैं। विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करते हुए नई तिथियां घोषित की हैं।
इससे पहले पिछले सप्ताह ही विश्वविद्यालय ने बीए की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया था। स्थगित की गईं परीक्षाएं 25, 28 और 30 मार्च को होने वाली थीं। इनमें से अधिकतर पेपर की तिथियां दो माह के लिए आगे बढ़ा दी गई हैं।
परीक्षा के बार-बार टलने की वजहों में परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था की समस्या भी है। यह तय नहीं हो पा रहा है कि कहां कितने परीक्षार्थी बैठाए जाएं। प्रवेश पत्र तक डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं। कार्यवाहक कुलपति की ओर से आखिरी समय पर परीक्षा केंद्रों में बदलाव के कारण व्यवस्थाएं गड़बड़ा गईं हैं।
परीक्षाओं की नई तिथियां
परीक्षा----------------------------------पुरानी तिथियां-------नई तिथियां
- बीए प्रथम वर्ष नियमित-------------------30 मार्च-------------31 मई
(पर्यावरण विज्ञान)
- प्रथम वर्ष स्वयंपाठी एवं नियमित-----------28 मार्च-------------30 मार्च
(म्यूजिक प्रथम)
- बीए द्वितीय वर्ष नियमित एवं स्वयंपाठी------25 मार्च-------------18 मई
(होम साइंस प्रथम)
- बीए प्रथम वर्ष स्वयंपाठी-------------------25 मार्च--------------25 मई
(सामान्य अंग्रेजी)
- बीए द्वितीय वर्ष हिंदी उर्दू पेपर प्रथम--------28 मार्च--------------21 मई
- बीए फाइनल नियमित और स्वयंपाठी--------25 मार्च--------------27 मई
(उर्दू प्रथम पेपर)
- बीए फाइनल नियमित एवं स्वयंपाठी---------28 मार्च--------------28 मई
(भूगोल प्रथम)