राज्यपाल कलराज मिश्र दिल्ली दौरे पर हैं। राज्यपाल ने रविवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
राज्यपाल मिश्र ने रक्षा मंत्री को अपनी पुस्तक 'संविधान संस्कृति और राष्ट्र' और राजस्थान के अपने कार्यकाल पर आधारित पुस्तक 'सर्वांगीण विकास की राह' की प्रति भेंट की।