फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सरकारी बस ने दो बाइकों को मारी टक्कर, दो छात्राओं सहित चार घायल, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव

Sat, 04 Feb 2023 07:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग-कामा स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह 10 बजे लोक परिवहन बस ने दो बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो छात्राएं और दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को डीग अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राथमिकी उपचार के बाद चारों घायलों सतवीर, चंचल, भारती और सुमित को भरतपुर जिला आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। छात्र सतवीर के सिर में चोट है वहीं, भारती का पैर फ्रैक्चर हो गया है। इसके अलावा अन्य दो बच्चों को भी चोटें आई हैं। सतवीर और चंचल महमदपुर (डीग) के रहने वाले हैं, जबकि भारती और सुमित निवासी नगला कोकिला (डीग) के निवासी हैं।

विज्ञापन


घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर डीग कोतलवाली थाने पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों शांत कराकर रास्ता खुलवाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए ग्रामीण सड़क पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया तो लोग भड़क गए और पुलिस पर पथराव कर दिया जिसमें 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पथराव में एएसपी रघुवीर सिंह कविया के पैर में चोट आई है। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ग्रामीण हंगामा करते रहे। इस दौरान करीब 2 घंटे तक हाईवे जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया और जाम खुलवाया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें