फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govardhan Puja: राजस्थान में जेसीबी से बनाई गई 108 फीट की गोवर्धन प्रतिमा, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने का दावा

Wed, 26 Oct 2022 08:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

राजस्थान का भरतपुर सहित प्रदेश का पूर्वी इलाका ब्रज क्षेत्र में आता है। यह भगवान कृष्ण की लीला स्थली माना जाता है। ऐसे में यहां गोवर्धन पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। शहर के लोग बड़ी संख्या में भगवान गोवर्धन की परिक्रमा करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
शाम पांच बजे होगी भगवान गोवर्धन पूजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश के भरतपुर जिले में इसे लेकर बड़ी तैयारी की गई है। भरतपुर के कॉलेज ग्राउंड में जेसीबी से गोवर्धन भगवान की 108 फीट की गोवर्धन प्रतिमा बनाई गई है। 40 लोगों ने सैकड़ों किलो गोबर से भगवान गोवर्धन की लेटी हुई प्रतिमा तैयार की है। दावा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी गोवर्धन प्रतिमा है। ऐसे में इसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की कोशिश भी जाएगी। 

विज्ञापन


दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पर्व मनाया जाता है, लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण के कारण कल यानी मंगलवार को यह पर्व नहीं मनाया जा सका। आज बुधवार को इस पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके लिए भरतपुर कॉलेज ग्राउंड में जेसीबी से गोवर्धन भगवान की 108 फीट की प्रतिमा बनाई गई है।

 40 से ज्यादा महिला-पुरुषों ने तीन दिन में इस प्रतिमा को बनाया है। जिसमें हजारों को किलो गोबर उपयोग में लिया गया है। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह शाम पांच बचे 108 फीट की विशाल गोवर्धन प्रतिमा की पूजा करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के लोग भी कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे और भगवान गोवर्धन के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।  
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजकों का दावा है कि भरतपुर में बनाई गई भगवान गोवर्धन की लेटी हुई 108 फीट की प्रतिमा दुनिया में कहीं भी बनने वाली गोवर्धन प्रतिमा में सबसे बड़ी है। इसलिए हमारी कोशिश है कि इसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जाए। 

बतादें कि राजस्थान का भरतपुर सहित प्रदेश का पूर्वी इलाका ब्रज क्षेत्र में आता है। यह भगवान कृष्ण की लीला स्थली माना जाता है। ऐसे में यहां गोवर्धन पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। शहर के लोग बड़ी संख्या में भगवान गोवर्धन की परिक्रमा करने पहुंचते हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें