फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से फिर से खुशखबरी, बाघिन टी-69 ने दो शावकों को दिया जन्म, चौथी बार बनी मां

Wed, 24 May 2023 10:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रणथम्भौर

सार

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघिन टी-69 ने दो शावकों को जन्म दिया है। बाघिन टी-69 दो शावकों के साथ वन फोटो ट्रैप कैमरे में कैद हई हैं। दोनों शावक करीब दो महीने के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बाघिन टी-69 ने दो शावकों को दिया जन्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से एक बार फिर से खुशखबरी आई है। यहां बाघिन टी-69 ने दो शावकों को जन्म दिया है। रणथम्भौर की खण्डार रेंज में बाघिन टी-69 दो शावकों के साथ वन विभाग के फोटो ट्रैप कैमरे में कैद हई हैं। जिससे वन्य जीव प्रेमियों की खुशी की लहर है। 

विज्ञापन


रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में वन विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर टाइगर्स की मॉनिटरिंग में इजाफा कर दिया गया है।  बाघिन के विचरण क्षेत्र में मॉनिटरिंग के लिए फोटो ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। वन अधिकारियों ने बताया कि शावकों की उम्र करीब दो महीने की है। 

विज्ञापन


चौथी बार बढ़ाया रणथम्भौर में बाघों का कुनबा
जानकारी के अनुसार बाघिन टी-69 ने चौथी बार शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले बाघिन तीन बार शावकों को जन्म दे चुकी है। पहली बार में बाघिन ने एक शावक को जन्म दिया था। जिसे वन विभाग ने टी-110 नाम दिया था। वन विभाग की ओर से इस बाघ टी-110 को मुकुंदरा शिफ्ट किया गया था, जहां उसे एमटी-5 नाम पहचाना गया।

इसके बाद बाघिन ने दूसरे लिटर (ब्यात) में दो शावकों को जन्म दिया। इसमें एक मेल और फीमेल शावक था। इन्हें विभाग की ओर से टी-122 व टी-123 नाम दिया गया। इसके बाद बाघिन तीसरी बार मई 2021 में यह बाघिन दो शावकों के साथ वन विभाग के फोटो ट्रैप कैमरे में कैद हुई थी। हालांकि करीब एक साल के बाद 26 मई 2022 को बाघिन टी-69 का एक शावक बाघ टी-74 के साथ संघर्ष में खण्डार रेंज के नीला पाठा क्षेत्र में मृत मिला था। अब बाघिन चौथी बार मां बनी है। 

बाघिन टी-69 रणथम्भौर की बाघिन टी-30 यानि हुस्नआरा की संतान है। हुस्नआरा ने रणथम्भौर में चार बार में 9 शावकों को जन्म दिया था। टी-69 हुस्नआरा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। इनमें दो मेल व एक फीमेल शावक था। वन विभाग की ओर से इन शावकों को टी-69, टी-70व टी-71 नाम दिया गया था। 
विज्ञापन


लगातार की जा रही है शावकों की मॉनिटरिंग
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के DFO मोहित गुप्ता ने बताया कि पहली बार शावक 22 मई को शाम 5.33 बजे वन विभाग के फोटो ट्रेप कैमरे में कैद हुए थे। जिसके बाद वन विभाग की ओर से बाघिन और शावकों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। एहतियात के तौर पर मॉनिटरिंग में इजाफा किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें