राजस्थान में नागौर के कुचामन कस्बे में सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक व अध्यापकों से आहत एक छात्रा ने कुएं में कूद कर खुदखुशी कर ली।
सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या के पीछे स्कूल में प्रताडित किए जाने की बात लिखी है। जानकारी के मुताबिक शिव गांव निवासी संजना कुमावत (18) पुत्री गोपाल कुमावत ने मंगलवार शाम को अपनी स्कूल के पास कुएं में कूदकर जान दे दी।
छात्रा के लापता होने पर इस दौरान घर पर रखा सुसाइड नोट मिला तो घटना का खुलासा हुआ।
वह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने बताया कि छात्रा के घर पर मिले सुसाइड नोट में उसने अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक हरदेवाराम चौधरी, अध्यापक बजरंग चौधरी व किशनाराम चौधरी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक उसे पिछले दिनों सुबह की प्रार्थना के दौरान इन तीनों ने उसे बेइज्जत किया था।