फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गहलोत ने तीन राज्यों के CM को लिखा पत्र, कहा-प्रवासी राजस्थानियों के लिए भवन बनाने भूमि करें आवंटित

Wed, 14 Jun 2023 07:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, ममता बनर्जी और एमके स्टालिन को पत्र लिखकर राजस्थान भवन निर्माण के लिए जमीन देने की मांग की है।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिया है। जिसमें उन्होंने नवी मुंबई में स्थित राजस्थान भवन की तर्ज पर प्रवासी राजस्थानियों के लिए राजस्थान भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन करने की मांग की है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्र में लिखा है कि राजस्थान भवन निर्माण के लिए बेंगलुरू, कोलकाता और चेन्नई में उचित स्थान पर 3-3 हजार वर्गमीटर भूमि का आवंटन किया जाए। 

गहलोत ने पत्र में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को लिखा है कि आईटी सिटी बेंगलुरू में राजस्थान भवन के निर्माण से शहर में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ-साथ राजस्थानी कला और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम, प्रदर्शनी आयोजित हो सकेंगी। जिससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिल सकेगा।  
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी से सिटी ऑफ जॉय में मांगी जमीन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र में गहलोत ने लिखा है कि सिटी ऑफ जॉय कोलकाता में राजस्थान भवन के निर्माण से शहर में रह रहे राजस्थानी प्रवासियों और यात्रा कर रहे राजस्थानियों को घर से दूर घर जैसा वातावरण मिल सकेगा। वे वहां राजस्थानी व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। यह कदम दोनों राज्यों की महान संस्कृतियों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और गति प्रदान करेगा।

एमके स्टालिन से कहा-दोनों राज्यों के बीच एक दूसरे की समृद्ध संस्कृतियों के संपर्क में वृद्धि होगी
गहलोत ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री  एमके स्टालिन को पत्र में लिखा है कि चेन्नई में राजस्थान भवन बनने से दोनों राज्यों के बीच एक दूसरे की समृद्ध संस्कृतियों के संपर्क में वृद्धि होगी। चेन्नई में राजस्थान के आगंतुक घर से दूर राजस्थानी आतिथ्य और व्यंजनों का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें