फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए राहत की खबर, अब हर साल नहीं बनवाना पड़ेगा आय और संपत्ति का प्रमाण पत्र

Sat, 07 May 2022 12:35 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गहलोत सरकार ने आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट की मान्यता तीन साल तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए बड़ा फैसला लिया है। गहलोत सरकार ने ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट में बदलाव किया है। अब हर साल दिए जाने वाला आय और संपत्ति प्रमाण पत्र तीन साल के लिए मान्य कर दिया गया है। अभ्यर्थी अब सिर्फ शपथ पत्र देखकर ही ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र को रिन्यू करा सकेंगे। 

विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का कहना है कि आर्थिक कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के हित में यह निर्णय लिया गया है। अब जारी आय और संपत्ति प्रमाण पत्र की वैधता एक साल के लिए मान्य होगी। एक बार आय और संपत्ति प्रमाण पत्र होने के बाद अगर प्रार्थी आगामी वर्ष में भी आर्थिक कमजोर वर्ग के निर्धारित मापदंडों के अनुसार पात्र है तो ऐसी स्थिति में प्रार्थी से सत्यापित शपथ पत्र के आधार पर पूर्व में जारी आय और संपत्ति प्रमाण पत्र को ही मान लिया जाएगा। यह तीन साल तक के लिए किया जा सकता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें