फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी ने की वोटिंग मशीन में छेड़छाड़, तभी हारे हम'

Thu, 12 Dec 2013 08:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान मे अपनी करारी हार से बौखालाई कांग्रेस सरकार को समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें। राजस्थान चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस ने जब अपनी हार कि समीक्षा करने बैठी तो उसने हार का ठीकरा नरेंद्र मोदी पर फोड़ दिया है।
विज्ञापन


राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लगता है कि उनके राजस्थान विधानसभा में हुए करारी हार के पीछे मोदी हैं।

अशोक गहलोत को शक है कि मोदी ने अहमदाबाद में ईवीएम मशीनों में प्रोग्रामिंग में गड़बड़ी की है जिसकी वजह से हर पांचवां वोट बीजेपी के खाते में गिरा है। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से मिलकर इसकी जांच की मांग की है।

अशोक गहलोत को कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया है कि बूथ पर वोट तो कांग्रेस के खाते में ही आए थे। पर गिनती में सब उल्टा हो गया।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि ईवीएम मशीनों की जांच की जाए क्योंकि इन ईवीएम मशीनों की प्रोग्रामिंग अहमदाबाद में की गई है और वहां मोदी के इशारे पर इस तरह से सेटिंग की गई है कि बूथ पर हर पांचवा वोट बीजेपी के खाते में ही जाए।
विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है कि चुनाव आयोग में शिकायत से पहले आईटी एक्सपर्ट से जानकारी ली गई है और उन्होंने बताया है कि ऐसा किया जा सकता है। लेकिन बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस हार को पचा नही पा रही है और बहाने ढूंढ रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें