फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद चुन्नी से बांधा 30 किलो का पत्थर, कुएं में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में सीकर जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ अज्ञात युवकों ने दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोटकर हत्या कर शव को उसकी चुन्नी से बांधकर कुएं में लटका दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पाटन थाना क्षेत्र में स्वामियों की ढाणी की रहने वाली नवीं कक्षा में पढने वाली छात्रा कल समीप के स्कूल में पढने गई थी।

चार बजे छुट्टी होने के बाद जब वह घर लौट रही थी तभी रास्ते में अज्ञात दरिंदों ने उसे अगवा कर लिया और दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

कुंए में लटकाया

बाद में छात्रा की लाश को उसकी चुन्नी से फंदा बनाकर पत्थर के साथ बांधकर एक कुंए में लटका दिया।

सुबह स्थानीय लोगों ने छात्रा के शव को कुंए में लटका देखा तो इस घटना की जानकारी पाटन पुलिस को दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों को समझाईश दे कर शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें