भरतपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म
- फोटो : Social Media
राजस्थान में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। भरतपुर जिले में बंदूक के बल पर देवर के सामने ही भाभी के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कराया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पहाड़ी थाना में एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपनी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पति ने बताया कि 26 अप्रैल को रात करीब 9 बजे मेरा छोटा भाई अपनी भाभी को लेकर पीहर से आ रहा था। इसी दौरान घाटमीका के जंगल में गांव के कुछ लोगों ने उनको पकड़ लिया। देवर ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उसके सिर पर बंदूक रख दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
घटना के बाद देवर अपनी भाभी को लेकर अपने घर पहुंचा और भाई को सारी बात बताई। जिसके बाद पति ने पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।