गिरफ्तार आरोपी गंगाधर मीणा के खिलाफ पहले से 10 मामले अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज हैं। गंगाधर मीणा के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद अब इससे कई और खुलासे भी सामने आने लगे हैं। दो हत्याकांडों के दौरान इसकी मुख्य भूमिका के अलावा भी दौसा पुलिस इस आरोपी के खिलाफ और 8 मुकदमे होने की बात कर रही है, जो जल्द ही पुलिसिया जांच में निकल के सामने आएगा।
क्या है मामला ?
आपसी रंजिश के चलते हैं 11 मई 2022 को जीतू मीणा नाम के शख्स को उसके गांव बोरोदा से कुछ बदमाश उठाकर दौसा ले आए, जिसके बाद उसे मार पीटकर हत्या कर दी गई थी।
इस तरह रचा था हत्या का षड्यंत्र
4 मई 2022 को किसी केस में आरोपी महेंद्र राम्यावाला और उसके साथी दौसा कोर्ट में पेशी के लिए आए थे, उसी दिन जीतू मीणा बोरोदा और उसके साथी भी दौसा कोर्ट पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर बहस हुई। उसके बाद महेंद्र और उसके साथी सूरजपुरा में अपने दोस्त हनुमान मीणा और गौतम मीणा के घर चले गए। जहां पर इन सभी ने शराब पीकर जीतू मीणा की हत्या का षड्यंत्र रचा।
फेसबुक लाइव करके दी थी जीतू को मारने की धमकी
एक युवक हनुमान मीणा की फेसबुक आईडी से इन सभी ने लाइव आकर जीतू मीणा को जान से मारने की धमकी दी थी और गाली गलौच भी की थी, ताकि जीतू मीना उत्तेजित होकर अपने घर से बाहर आए और जीतू मीणा की हत्या की जा सके, लेकिन जीतू मीना अपने घर से बाहर नहीं निकला। क्योंकि महेंद्र राम्या वाला और उसके साथी जीतू को मारने की फिराक में थे। उसे इस बात की भनक थी।
गंगाधर मीणा दौसा के एक और चर्चित जीव हत्या कांड में भी अभियुक्त
पुलिस की पकड़ में आया गंगाधर मीणा नाम का यह अभियुक्त दौसा के एक और चर्चित हत्याकांड में भी शामिल था। गंगाधर मीणा के लिए 2000 रुपए के ईनाम की घोषणा भी की गई थी। जिसे अब पुलिस ने जयपुर जिले के पाटन से गिरफ्तार किया है।
पूर्व में 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके
जीतू मीणा की हत्या के बाद में सभी हत्यारे फरार हो चुके थे। जिसके चलते पुलिस ने एक-एक करके अब तक 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, इन हत्यारों में से अब तक गंगाधर नाम का यह अभियुक्त फरार चल रहा था, इसके ऊपर 2000 रुपए का ईनाम था।
पुलिस को और खुलासों की उम्मीद
पुलिस को गंगाधर मीणा की गिरफ्तारी होने के बाद अब इस अभियुक्त से और भी कई खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस आसपास के थानों से भी इसके बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।