फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangwar: भोपाल के फरार बदमाश मुख्तार मलिक और बंटी गैंग के बीच झालावाड़ में गैंगवार, एक की मौत, जानें मामला

Wed, 01 Jun 2022 06:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

राजस्थान के झालावाड़ में भोपाल के फरार बदमाश मुख्तार मलिक की गैंग और राजस्थान की बंटी गैंग के बीच गैंगवार हुआ। फायरिंग में एक की मौत भी हो गई।   
विज्ञापन
मुख्तार मलिक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के फरार बदमाश मुख्तार मलिक की गैंग और राजस्थान की बंटी गैंग के बीच गैंगवार हुआ। यह गैंगवार प्रदेश के झालावाड़ में हुआ है। इस दौरान मुख्तार गैंग के एक साथी की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों गैंग के बीच भीमसागर बांध के कैचमेंट एरिया में मछलियां पकड़ने को लेकर विवाद हो गया। दोनों गैंग के लोगों ने एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली लगने से मुख्तार गैंग के एक साथी की मौत हो गई। वहीं मुख्तार और विक्की वाहिद को भी गोली लगने की जानकारी सामने आई है, लेकिन अभी दोनों लापता है। बताया जा रहा है कि गैंगवार के समय मुख्तार गैंग के लोग जिस नाव में सवार थी वह डूब गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी मुख्तार मलिक ने भीमसागर बांध के नदी क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का ठेका लिया है। मंगलवार देर रात मुख्तार मजदूरों के साथ कांस खेड़ली के पास कम गहरे पानी में नाव से पेट्रोलिंग कर रहा था। इस दौरान गांव के रहने वाले कुछ मछुआरों से उसका विवाद हो गया और फिर फायरिंग शुरू हो गई। सुबह नदी में एक युवक का शव मिला साथ ही नाव भी पलटी हुई थी। पुलिस मुख्तार के साथ गश्त कर रहे मजदूरों को तलाश कर रही है। बता दें कि बदमाश मुख्तार के खिलाफ भोपाल के कोहेफिजा थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें