फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape in Churu: बेरहमी से मारपीट कर दसवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता को देनी थी आज बोर्ड परीक्षा

Tue, 12 Apr 2022 11:47 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

चूरू में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने लड़की को रात में खेत पर बुलाया। जब उसने संबंध बनाने से मना किया तो आरोपी युवक ने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ ज्यादती की।
विज्ञापन
चूरू में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिग लड़की को बेहरहमी से मारा-पीटा। उसके बाद दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे खेत में छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन

पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए पीड़िता को इस कदर बेरहमी से पीटा कि उसके चेहरे और शरीर पर कई जगह घाव हैं। मंगलवार सुबह पीड़िता का बोर्ड की परीक्षा है।

पड़ोस में रहने वाले युवक ने बनाया दोस्ती का दबाव
पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वह कक्षा दसवीं की छात्रा है। उससे करीब दो साल पहले खेत के पड़ोस में रहने वाले युवक ने दोस्ती करने के लिए कहा। इस पर उसने इनकार कर दिया। किशोर ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और किसी न किसी बहाने से उससे बात करने लगा। 

 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा दिया। उसके झांसे में आकर उससे बातचीत करना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ साल पहले युवक ने उसे रात को खेत में मिलने के लिए बुलाया। वहां जाने पर उसने दुष्कर्म करके वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी युवक ने वीडिया वायरल करने की धमकी देकर आए दिन उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बदनामी के डर के चलते परिजनों को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया। 

रात को फोन कर खेत पर बुलाया
पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी युवक ने फोन कर उसे रात को खेत में आने के लिए कहा, नहीं आने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। धमकाने पर खेत पर पहुंची तो आरोपी के साथ उसका एक और साथी वहां पर मौजूद था।
विज्ञापन

होश में आने के बाद पीड़िता घर पहुंची
युवक ने साथी के साथ पीड़िता पर संबंध बनाने का दबाव डाला लेकिन पीड़िता ने इनकार कर दिया। ऐसे में दोनों आरोपी इतना भड़क गए कि नाबालिग को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में दोनों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। बेरहमी से की गई मारपीट से वह बेहोश हो गई। बाद में आरोपी उसे खेत के पास पटककर चले गए। होश आने पर घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें