फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: 200 रुपये में यात्रा करवा रही थी ‘कांग्रेस की सात गारंटी’ वाली प्रचार बस, ड्राइवर से की गई पूछताछ

Wed, 22 Nov 2023 10:59 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: दौसा में एफएसटी टीम द्वारा कांग्रेस की सात गांरटी वाली प्रचार बस को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि बस के ड्राइवर के द्वारा इसमें सवारियों को बैठाया गया था। जिसके बाद उन यात्रियों से 200 रुपये की वसूली की गई है। इस पूरे मामले में बस के ड्राइवर से पूछताछ की गई है।
 
विज्ञापन
कांग्रेस की सात गारंटी वाली प्रचार बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने 7 गारंटी योजना अपने एजेंडे में शामिल किया और इन्हीं योजनाओं का प्रचार प्रसार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। जिसके चलते कई सारी बसों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भेजा जा रहा है। लेकिन दौसा जिले के मानपुर चौराहे के आसपास सिकराय विधानसभा क्षेत्र में एफएसटी टीम ने कांग्रेस की 7 गारंटी वाली बस को रुकवाया तो एक अजब मामला खुलकर सामने आया।

विज्ञापन


तीन दर्जन के आसपास सवारियां थी मौजूद
बता दें कि जैसे ही प्रचार प्रसार बस को रोका गया तो अंदर से सवारियां धीरे-धीरे करके उतरने लगी। बताया जा रहा है कि लगभग तीन दर्जन के आसपास सवारियां बस के अंदर थी। जिसके बाद बस के ड्राइवर से इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने कहा कि किसी भी तरह का कोई किराया नहीं वसूला गया है। लेकिन सवारियों का स्पष्ट रूप से कहना था कि ₹200 प्रत्येक सवारी से लिए गए हैं। इधर, एफएसटी टीम इंचार्ज धनाराम मीणा ने बताया कि कांग्रेस की 7 गारंटी वाली प्रचार बस बालाजी चौराहे से गुजर रही थी। चेकिंग किया गया तो आचार संहिता के उल्लंघन का मामला नजर आ रहा है। इसपर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें