फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: किरोड़ी लाल मीणा के समर्थन में गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो हुआ रद्द, समर्थक हुए निराश

Wed, 22 Nov 2023 10:15 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सवाईमाधोपुर में भाजपा प्रत्याशी किरोड़ीलाल मीणा के समर्थन में रोड शो करने वाले थे। लेकिन किसी कारण उनका ये रोड शो रद्द हो गया। जिसके बाद खुद किरोड़ी लाल मीणा ने समर्थकों में जोश का संचार पैदा करते हुए रोड शो निकाला।
विज्ञापन
किरोड़ी लाल मीणा के समर्थन में गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो हुआ रद्द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को सवाई माधोपुर पहुंचकर राज्यसभा सांसद एवं सवाई माधोपुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के समर्थन में रोड शो करने वाले थे। लेकिन किसी कारण केंद्रीय मंत्री अमित शाह का दौरा रद्द हो गया। जिससे बड़े पैमाने पर की गई तैयारी धरी की धरी रह गई।

विज्ञापन


मीणा ने समर्थकों में भरा जोश
अमित शाह के दौरे के रद्द होने की सूचना से समर्थकों में भी निराशा का भाव जागृत हुआ। लेकिन मौके पर मौजूद प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया तथा राज्यसभा सांसद एंव भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने समर्थकों में जोश का संचार पैदा करते हुए रोड शो निकाला। पुरानी ट्रक यूनियन से लेकर टोंक बस स्टैंड, बरवाड़ा बस स्टैंड होते हुए रोड शो का समापन अंबेडकर सर्किल पर किया गया। इस दौरान सुरक्षा बतौर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें