फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सूरतगढ़ में घग्गर नदी का फ्रंटलाइन बांध टूटा, बाढ़ का खतरा, गांव को खाली करवाने की कवायद शुरू

Mon, 24 Jul 2023 10:55 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरतगढ़

सार

घग्घर नदी में पानी की भारी आवक के चलते बाढ़ का खतरा है। बीती रात सूरतगढ़ से सटे गांव रंगमहल में घग्गर नदी के बहाव क्षेत्र का फ्रंटलाइन का बंधा टूट जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गांव को खाली करवाया जा रहा है। 
विज्ञापन
घग्गर नदी का फ्रंटलाइन बांध टूटा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में घग्गर नदी के फ्रंटलाइन बांध टूटने की खबर से खौफ का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने एहतियातन गांव को खाली करवा रहा है। घग्गर नदी में पानी की भारी आवक के चलते बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बीती रात सूरतगढ़ से सटे गांव रंगमहल में घग्गर नदी के बहाव क्षेत्र का फ्रंटलाइन बांध टूट जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव को खाली कराने का आदेश दिया है। उसके बाद प्रशासनिक अमला गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में जुटा है। इसके साथ ही कटाव को पाटने का भी कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गत रात गांव रंगमहल में घग्गर नदी के बहाव क्षेत्र का फ्रंटलाइन बांध टूट गया, जिससे आस पास के गांवों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत कर फ्रंटलाइन बांध को पाटने का भी प्रयास किया, मगर वे इसमें नाकाम रहे। ऐसे में पानी फैलकर गांव के सेकेंड लेयर के बांध तक पहुंच गया है। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी, डीएसपी, एडीएम, एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को तुरंत गांव खाली करने के आदेश दिए। साथ ही कटाव को पाटने का काम भी शुरू करवाया। रात के अंधेरे में हुए इस घटना से ग्रामीण भी पेशोपेश में नजर आए, हालत यह है कि सेकेण्ड लेयर का बांध किसी भी वक्त टूट सकता है, इसके टूटने के साथ ही पूरा गांव जलमग्न हो जाएगा।

रात से ही प्रशासन ग्रामीणों को बसों तथा अन्य साधनों के जरिए विभिन्न राहत कैंपों में पहुंचाने में जुटा हुआ है, सुबह तक अधिकांश ग्रामीण गांव को छोड़ कर जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें