फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: सरकारी नौकरी का झांसा देकर 11.84 लाख रुपये ठगने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को जयपुर से पकड़ा

Mon, 30 Jan 2023 08:56 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में विकास अधिकारी के पद पर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर थाना खोह निवासी दो युवकों से 11.84 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में थाना पुलिस में मूल रूप से करणपुर श्रीगंगानगर के रहने वाले एक आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ठगी का आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठगी के मामले में पकड़ में आया आरोपी कुलदीप जयपुर में मंगल विहार स्वेज फार्म सोडाला इलाके में रह रहा था। यह इलाका महेश नगर थाना क्षेत्र में आता है। भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि 13 अक्टूबर 2022 को पाडला थाना खोह निवासी रुकसान मेंव और उसके साथी सरफुद्दीन को विकास अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने के बहाने आरोपी कुलदीप ने 11 लाख 84 हजार रुपये हड़प लिए थे। जिसके बाद मुकदमा दर्ज करवाया  गया था। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन


आरोपी से ठगी की और भी वारदात के संबंध में पूछताछ
एसपी श्याम सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह कविया, सीओ आशीष कुमार के सुपरविजन और थानाधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन और सूचनाएं इकट्ठा कर रविवार को आरोपी कुलदीप को महेश नगर थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया, जिससे पुलिस की टीम गहराई से पूछताछ कर रही है। आरोपी से ठगी की और भी वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें