फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: हथियार की नोक पर युवती का अपहरण, चार युवकों ने घटना को दिया अंजाम

Wed, 25 Oct 2023 06:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur: दिहौली थाना क्षेत्र के गांव में एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। बाइक पर सवार होकर आए चार लोगों ने कट्टे की नोक पर युवती की मां को बंधक बनाकर किडनैप की वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
हथियार की नोक पर युवती का अपहरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के दिहौली थाना क्षेत्र के गांव में एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती की मां द्वारा दर्ज कराए गए मामले में बताया कि वह अपनी बेटी के साथ घर में सो रही थी। बीती रात करीब 11 और 12 के बीच गांव के ही चार लोग बाइक से उसके घर पहुंच गए। आरोप लगाते हुए बताया एक आरोपी ने पीड़िता की कनपटी पर कट्टा लगा दिया, तो दूसरे आरोपी ने कपड़े से पीड़िता के हाथ बांध दिए। पीड़िता को बंधक बनाने के बाद आरोपी उसकी बेटी का अपहरण कर जान से मारने की धमकी देकर अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तो होश उड़ गए। गांव में घटना से हड़कंप मच गया। बुधवार को नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। थाना प्रभारी सुमन कुमार चौधरी ने बताया थाना इलाके से एक गांव में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती की मां ने पड़ोसी चार युवकों पर किडनैप का आरोप लगाया है।

आरोपियों के ठिकानों पर दी जा रही दबिश

उन्होंने बताया वारदात के आरोपी नामज़द है। मामला पुरानी रंजिश को जोड़कर भी देखा जा रहा है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें