फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पूर्व थाना अधिकारी पर केस दर्ज करने में लापरवाही, इस थाने के चार पुलिसकर्मी निलंबित 

Mon, 02 May 2022 07:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर के पुलिस अधीक्षक राम मूर्ति जोशी ने बताया कि केस दर्ज करने में लापरवाही करने वाले थानाधिकारी, दो हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले के खुनखुना थाने के थाना अधिकारी और तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इन पुलिसकर्मियों ने थाने के पूर्व थाना अधिकारी पर केस दर्ज करने में लापरवाही बरती थी। महिला की शिकायत के बाद पुलिसकर्मियों ने केस दर्ज नहीं किया था।

विज्ञापन


नागौर के पुलिस अधीक्षक राम मूर्ति जोशी ने बताया कि इस मामले थानाधिकारी, दो हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि एक महिला ने 2018 में खुनखुना थाने के थाना अधिकारी रहे उपनिरीक्षक शंभू दयाल मीणा पर रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया था। साथ ही अन्य के खिलाफ रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस महानिरीक्षक अजमेर से शिकायत की थी। मामले में आईजी कार्यालय ने नागौर पुलिस अधीक्षक को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 29 अप्रैल को महिला का शिकायत पत्र खुनखुना थाने के थाना अधिकारी को भेजा और केस दर्ज करने का निर्देश दिए। इसके बाद भी केस दर्ज करने में लापरवाही बरती गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी धर्मपाल, हेड कांस्टेबल बंशी लाल, ओमप्रकाश और कांस्टेबल सुरेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें