फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से 15 करोड़ की हेरोईन की तस्करी, श्रीगंगानगर से चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Jun 2022 03:38 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

पाकिस्तानी ड्रोन से हेरोईन के चार पैकेट्स गिराए गए थे, जिसके डिलीवरी लेने के लिए पंजाब से एक आरोपी आया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल ने राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से तीन किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया है। हेरोईन के चार पैकेट पाकिस्तानी ड्रोन के जरिये गिराए गए थे। इस मामले में बीएसएफ ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

भारत-पाक सीमा के पास ख्यालीवाली इलाके में ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा और उसके बाद बीएसएफ को सूचित किया। इसी दौरान दो और लोगों को एक कार में सवार होकर भागते समय पकड़ा गया। जिसके बाद बीएसएफ जवानों ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से चार पैकेट में 3.6 किलोग्राम वजन की हेरोईन बरामद की। पंजाब का रहने वाला आरोपी ड्रोन से गिराए गए मादक पदार्थ की डिलीवरी लेने आया था।

 
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान निर्मल सिंह, रवींद्र सिंह, जसप्रीत और लवप्रीत के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एक टीम भी जांच के लिए पहुंची है। बरामद की गई हेरोइन की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें