फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: पोकरण से लाखों के ड्राई फ्रूट्स चोरी का खुलासा; जयपुर के दो हिस्ट्रीशीटर समेत पांच बदमाश गिरफ्तार

Sat, 29 Jul 2023 07:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

पोकरण में लाखों रुपये के ड्राई फ्रूट्स चोरी की वारदात में दो हिस्ट्रीशीटर समेत पांच बदमाश शामिल थे। वारदात को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर जिला पुलिस ने शातिर अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में कस्बा पोकरण में हुई लाखों रुपये के ड्राई फ्रूट्स चोरी की वारदात का 15 दिनों में पर्दाफाश कर जयपुर के एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर ड्राई फ्रूट के कार्टून बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सात वारदात का खुलासा हुआ है, अन्य वारदात का खुलासा होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन


जैसलमेर एसपी विकास सांगवान ने बताया कि 13 जुलाई को व्यापारी संजय कुमार द्वारा थाना पोकरण पर रिपोर्ट दी गई कि उसकी संजय टी कंपनी के नाम से ड्राई फ्रूट्स की दुकान है। बीती रात अज्ञात चोर दुकान के पीछे के शटर के ताले और नट तोड़कर दुकान में रखे 30 कट्टे बादाम, 90 कार्टून काजू, 25 कार्टून बादाम, 40 किलो इलायची, अन्य छोटा बड़ा सामान, 25 हजार नकद और सीसीटीवी का डीवीआर चुरा ले गए, जिसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये है।
        
घटना की गंभीरता को देखकर एसपी विकास सांगवान ने वारदात का पर्दाफाश करने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए एडिशनल एसपी गोपाल सिंह भाटी, सीओ कैलाश विश्नोई के सुपरविजन में एसएचओ पोकरण चुन्नीलाल, एसएचओ साकड़ा आदेश कुमार की अलग-अलग टीमों का गठन किया। गठित टीमों द्वारा रूट के सीसीटीवी फुटेज चेक कर तकनीकी सहयोग और इन्फॉर्मेशन जुटाकर घटना में जयपुर के थाना कालाडेरा के हिस्ट्रीशीटर मुकेश डाबरिया और थाना नरेना के हिस्ट्रीशीटर गोपाल निठारवाल समेत पांच बदमाशों को चिह्नित किया। 
विज्ञापन

       
अश्विन कुमार कुमावत स्टूडेंट भी गिरफ्तार
एसपी सांगवान ने बताया कि घटना के आरोपी थाना कालाडेरा के हिस्ट्रीशीटर मुकेश डाबरिया पुत्र रामजीवन (30) निवासी रायथल थाना कालाडेरा हाल बगरू समेत रामफुल जाट पुत्र जगदीश (46) निवासी सुनारी थाना निवाई सदर जिला टोंक, अश्विन कुमावत उर्फ सोटू पुत्र पोखर मल (18) निवासी सिवार मोड़ थाना बिंदायका, बजरंग लाल चौधरी पुत्र लालाराम (27) निवासी तिवारिया थाना जोबनेर को गिरफ्तार किया गया है। इनमें अश्विन कुमार एक स्टूडेंट हैं। एसपी सांगवान ने बताया कि मुल्जिमों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने दिन-रात मेहनत कर सूझबूझ से वेश बदल लगातार पीछा कर इन्फॉर्मेशन और डेटा जुटाकर इन चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के ड्राई फ्रूट्स बरामद किए हैं।

आरोपी हिस्ट्रीशीटर गोपाल निठारवाल फरार
फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर गोपाल निठारवाल, शेष माल और घटना में प्रयुक्त वाहन के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अब तक की पूछताछ में इस गैंग द्वारा राज्य के अलग-अलग जिलों में पिछले तीन महीनों में करीब आधा दर्जन से ज्यादा वारदात करना स्वीकार किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें