फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बेकाबू कार में सीमेंट का पिलर घुसा, हादसे में पूर्व सरपंच की मौत

Fri, 06 Jan 2023 08:25 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

टोंक में दर्दनाक हादसे में एक पूर्व सरपंच की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक के देवली-केकड़ी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सीमेंट के पिल्लर से टकरा गई। जिससे पिलर टूटकर कार में घुस गया। इस दर्दनाक हादसे में एक पूर्व सरपंच की मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देवली-केकड़ी मार्ग पर बुधवार की रात 10 बजे यह हादसा हुआ। पूर्व सरपंच जिले की आखिरी राजस्व सीमा स्थित अरण्या गांव से कार से बीजवाड़ लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई। फिर सीमेंट के पिलर से जा टकराई। कार पूर्व सरपंच भंवरलाल चला रहे थे। वे सेना से रिटायर्ड जवान थे। 


हादसे में बीजवाड़ के पूर्व सरपंच भंवर लाल पुत्र छगनलाल मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। अरण्या निवासी रामधन मीना गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे देवली अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख जयपुर रेफर कर दिया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

छगनलाल मीणा 2005-10 तक बीजवाड़ ग्राम पंचायत के सरपंच रहे हैं। उनका एक बेटा और बेटी है। उनकी मौत से गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें