फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बाड़मेर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हादसा, बच्चे पर गिरा गेट, इलाज के दौरान मौत

Fri, 06 Jan 2023 08:09 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

गांव में कथा का आयोजन हो रहा था। इसी दौरान आयोजन के लिए बनाया गया मुख्य गेट एक बच्चे पर गिर गया। मासूम को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बच्चे की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर के बालोतरा में गुरुवार को एक हादसे में बच्चे की मौत हो गई। गांव बिठूजा में कथा के दौरान मुख्य गेट गिरने से एक बच्चे घायल हो गया। आननफानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गांव बिठूजा में गुरुवार को एक धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर में कथा का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 
आयोजन के लिए सजावट की गई थी। कुछ बच्चे मुख्य गेट के आगे खेल रहा थे। इस दौरान अचानक गेट एक बच्चे पर गिर गया। हादसे में बच्चा गंभीर घायल हो गया। परिजन घायल बच्चे को लेकर बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचे। बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

बच्चे की पहचान प्रवीण (8) जेराराम मेघवाल निवासी बिठूजा के रूप में हुई। सूचना मिलने पर जसोल थानाधिकारी डिंपल कवर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें