फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पूर्व विधायक अमृता मेघवाल पर हमला, बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर धमकाया, कार पर पत्थर फेंके

Mon, 15 Aug 2022 08:59 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

पूर्व विधायक ने बताया कि चार-पांच बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर लिया। उसके बाद उन्होंने पिस्तौल से उन्हें धमकाया और गाड़ी क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए। पूर्व विधायक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
जालोर की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर सांसद रंजीता कोली पर हमले का मामला अभी सुलझा भी नहीं है। एक बार फिर जालोर की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल पर हमला किया गया। बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर विधायक को धमकी दी और फरार हो गए।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अमृता मेघवाल ने अलवर गेट थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पूर्व विधायक ने बताया कि वह जयपुर से जालोर जा रही थी। इसी बीच अजमेर की नारेली पुलिया के नजदीक चार-पांच बदमाशों ने बोलेरो गाड़ी से ओवरटेक कर लिया। इसके बाद पूर्व विधायक ने गाड़ी रोकी। बदमाशों ने उनकी पिस्तौल दिखाकर उन्हें डराया-धमकाया। बदमाश उनकी कार पर पत्थर से कांच तोड़कर फरार हो गए। 


पूर्व विधायक ने इसकी सूचना उन्होंने अलवर गेट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलने के बाद अजमेर एसपी चुनाराम जाट, एडिशनल एसपी विकास सांगवान, सीईओ सुनील सिहाग थाने पहुंचे और पूर्व विधायक से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें