फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पूर्व विधायक अब्दुल सगीर ने कांग्रेस छोड़ी, भाजपा में जाने की अटकलें तेज

Sun, 26 Jun 2022 01:21 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

पूर्व विधायक अब्दुल सगीर ने अपने इस्तीफे में निजी कारणों से कांग्रेस छोड़ने की बात कही है। हालांकि, कहा जा रहा है कि उन्होंने शोभारानी के कांग्रेस में आने की संभावनाओं के बाद यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
अब्दुल सगीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अब्दुल सगीर खान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लेटर लिखकर इस्तीफा भेजा है। अब्दुल सगीर की इस्तीफे के बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अब्दुल सगीर ने निजी कारणों से इस्तीफा देने का हवाला दिया है। हालांकि, उनके इस्तीफे को अदावत के रूप में देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉसवोटिंग करने के कारण भाजपा से निष्कासित शोभारानी के कांग्रेस में आने की संभावना है। इसलिए अब्दुल सगीर ने इस्तीफा दिया है।


बता दें कि विधायक शोभारानी कुशवाह और पूर्व विधायक अब्दुल सगीर दो बार आमने-सामने चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों एक दूसरे के धुर विरोधी माने जाते हैं। अब्दुल सगीर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफी नजदीक माने जाते हैं। ऐसे में उनके भाजपा में आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें