फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पूर्व भाजपा विधायक ने वन अधिकारी को मारा थप्पड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Sat, 02 Apr 2022 12:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा के पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने वन विभाग के अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया। एफआईआर के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने वन विभाग के अधिकारी को मारा थप्पड़। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत को पुलिस ने वन अधिकारी को थप्पड़ मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सड़क निर्माण में हंगामे के दौरान विभाग के कार्यालय में राजावत ने अधिकारी को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद अधिकारी ने नयापुरा थाने में पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार देर शाम का है। कोटा ढाढ़ देवी मंदिर रोड पर यूआईटी की तरफ से पैचवर्क किया जा रहा था। वन विभाग ने परमिशन नहीं होने की बात कहकर इसे रुकवा दिया था। इससे नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर वन विभाग का विरोध किया। इसकी जानकारी लगने पर पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत कार्यकर्ताओं के साथ नयापुरा स्थित वन विभाग के कार्यालय पहुंचे।

यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और राजावत की अधिकारियों से बहस भी हुई, इस दौरान उन्होंने उप वन सरंक्षण रवि मीणा को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने नयापुरा थाने में मारपीट और राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन


अधिकारी को पिला दिया था गंदा पानी
पूर्व भाजपा विधायक राजावत अपने बयान और विवादों के चलते सुर्खियों में बने रहे हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ समय पहले उन्होंने जयदाय विभाग के अधिकारी को गंदा पानी दिया था। इस मामले में दादाबाड़ी थाने में राजावात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें