फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीकर में फूड पॉइजनिंग से 40 बीमार, श्राद्ध कार्यक्रम में खाना खाने से बिगड़ी सभी की तबीयत

Sun, 11 Sep 2022 01:18 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

शेखावाटी कस्बे के वार्ड नंबर 2 में एक परिवार के यहां श्राद्ध कार्यक्रम था। 150 लोगों ने प्रसाद के रूप में कांजी वड़ा और अन्य चीजें खाई थी। जिसके बाद अधिकांश लोगों को उल्टी और चक्कर आने लगे। 
विज्ञापन
सीकर में फूड पॉइजनिंग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर के रामगढ़ शेखावाटी इलाके में फूड पॉइजनिंग से 40 से अधिक लोग बीमार हो गए। एक श्राद्ध कार्यक्रम में खाना खाने से लोगों को जी मचलने और उल्टी की शिकायत होने लगी। जिसके बाद वे रामगढ़ शेखावाटी सीएचसी पहुंचे, जहां सभी का इलाज जारी है। 

विज्ञापन

जिले के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे के वार्ड नंबर 2 में खटीकान प्याऊ के पास स्वामी परिवार में सत्यनारायण स्वामी का शनिवार को श्राद्ध था। कार्यक्रम में कांजी के बड़े भी बनाए गए। शाम करीब 7 बजे मोहल्ले वासियों ने खाना खाया। उसके बाद उन्हें जी मचलने और उल्टी जैसी शिकायत हुई। ऐसे में करीब 35 से ज्यादा लोग रामगढ़ शेखावाटी सीएचसी पहुंचे। 


मामले की जानकारी मिलते ही सीएचसी में डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. सुभाष राठी, डॉ. शाकिर अहमद, लैब प्रभारी रमाकान्त काछवाल, मेल नर्स प्रथम रिछपाल नेहरा, राकेश धौलपुरिया, जयप्रकाश चोहला, भवानीसिंह शेखावत के नेतृत्व में सीएचसी स्टॉफ ने मरीजों का इलाज करना शुरू किया।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि श्राद्ध के कार्यक्रम में करीब 150 से 170 लोगों ने प्रसाद के तौर पर भोजन किया था। परिजनों के अनुसार श्राद्ध के भोजन में पचधारी के लड्डू, कांजी बड़ा, सब्जी और पूड़ी बनाई गई थी। कांजी बड़ा बनाने के दौरान हुई लापरवाही के कारण आयोजन में भाग लेने वाले लोगों को फूड पॉइजनिंग की घटना हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें