फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churu: सरदार शहर में भीषण सड़क हादसा; दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में पांच की मौत

Fri, 24 Nov 2023 11:26 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

राजस्थान के चूरू जिले के सरदार शहर के गांव भादासर में दो गाड़ियों की टक्कर में पांच लोगों की जान चली गई। सड़क में डिवाइडर और रोड लाइट नहीं होने की वजह से ये हादस हुआ।
विज्ञापन
दो करों की आमने-सामने टक्कर। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले के सरदार शहर में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ। गांव भादासर के नजदीक दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सभी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के चूरू जिले के सरदार शहर के गांव भादासर के नजदीक दो गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर डिवाइडर और रोड लाइट न होने की वजह से ये हादसा हुआ। हादसे के समय दोनों कार में दस लोग सवार थे। हादसे के दौरान चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल जाते समय रास्त में दम तोड़ दिया। इसके अलावा बाकी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक कार में सवार सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें