राजस्थान के बाड़मेर में पाकिस्तान बॉर्डर के पास भारतीय वायुसेना ने एक गुब्बारे को मार गिराया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा राडार ने इस गुब्बारे को पकड़ा इसके बाद सुरक्षा एजेंसीज ने भारतीय वायुसेना की मदद से मिसाइल से हमला कर इसे गिरा दिया।
इस घटना में आसपास के इलाके के पांच घरों की दीवारों में दरार पढ़ गयी है। ये गुब्बारा कहाँ से आया इसे किसने भेझा था इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। हालाँकि सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस प्रकार का गुब्बारा कैमरा लगाकर खुफिया जानकारी इकठ्ठा करने के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं।
बॉर्डर के पास इस प्रकार की हिमाकत केवल पाकिस्तान की तरफ से की जा सकती है और दोस्ती की बातचीत के बीच इस प्रकार की हरकत दोनों तरफ बातचीत को प्रभावित कर सकती है।