फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीकर में भीषण सड़क हादसा, ओवरटेक करने में ट्राले से टकराई कार, पांच दोस्तों की मौत

Mon, 23 Jan 2023 01:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

सीकर जिले बीती रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच दोस्तों की मौत हो गई। सभी हरियाणा के फतेहाबाद इलाके के रहने वाले हैं और बालाजी के दर्शन के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन
ट्राले से टकराई कार। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में पांच दोस्तों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पांचों दोस्त अपनी कार से सालासर बालाजी के दर्शन करने के लिए आए थे। फतेहपुर-सालासर सड़क मार्ग पर बीती रात उनकी कार एक ट्राले से टक्करा गई। बताया जा रहा है ओवरटेक करते समय हादसा हुआ, जिसमें पांचों दोस्तों की मौत हो गई। सभी हरियाणा के फतेहाबाद इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आज शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन


ओवरटेक करने में ट्राले से टकराई कार
जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की कार सालासर की तरफ जा रही थी। इस दौरान कार सवार ने वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की तभी सामने से आ रहे ट्राले से जा टकराई। रफ्तार तेज होने के कारण कुछ सोचने का मौका नहीं मिला। धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। डिप्टी एसपी राजेश कुमार विद्यार्थी ने बताया, फतेहपुर-सालासर मार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें