फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

firing in Jodhpur: फैक्ट्री में घुसकर लुटेरों ने की फायरिंग, सोने की चेन लूटकर फरार

Wed, 16 Mar 2022 01:21 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर में कार से आए चार बदमाशों ने फैक्ट्री में घुसकर फायरिंग की। जिसमें फैक्ट्री मालिक के बेटे के पैर में गोली लग गई। उसे जोधपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जोधपुर में फायरिंग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में आए दिन अपराधी फायरिंग और लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जिससे शहरवासियों में डर का माहौल है। एक बार फिर फलोदी उपखंड क्षेत्र के बैंगटी गांव में स्थित कपास फैक्ट्री में घुसकर बदमाशों ने फायरिंग की। चार बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक और उसके बेटे पर फायरिंग कर उनसे सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। फायरिंग में मालिक का बेटा घायल हो गया। 

विज्ञापन

फलोदी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लूट और फायरिंग की घटनाएं निरंतर हो रही है। जिसके चलते व्यापारियों और नागरिकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बैंगटी गांव में जुगलकिशोर राठी निवासी मथानिया की कपास जिनिंग फैक्ट्री लगी हुई है। इस फैक्ट्री में मंगलवार को सुबह करीब 8 बजे एक कार में सवार होकर आए चार अज्ञात लुटेरों ने जुगकिशोर और अशोक राठी पर फायरिंग की। फायरिंग में अशोक राठी के पैर में गोली लगी। इस दौरान लुटेरे सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। 


घायल जोधपुर रेफर
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार वारदात की सूचना पर थानाधिकारी राकेश कुमार ख्यालिया मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अशोक राठी को राजकीय जिला अस्पताल फलोदी में भर्ती करवाया। फायरिंग में घायल अशोक पुत्र जुगलकिशोर राठी को फलोदी पुलिस ने राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पैर में लगी गोली डॉक्टरों ने निकालकर उसे जोधपुर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

पांच से छह राउंड की फायरिंग

पुलिस ने आसपास के मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी करवाकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। सूचना मिलने एएसपी अरूण कुमार माच्या एवं डिप्टी एसपी रामकरणसिंह मलिंडा ने भी घटनास्थल का दौरा किया और बाप थाना टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री में करीब पांच से छह राउंड फायरिंग की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें