फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: व्यक्ति को अगवा कर ले जा रहे बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग, आरोपी गंभीर रूप से घायल

Sat, 04 Feb 2023 06:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक आरोपी किशन मेनारिया को गंभीर हालत के कारण उदयपुर रेफर किया गया है। अपहरण किए गए व्यक्ति को भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
दोनों बदमाशों को अस्पताल में कराया है भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर में एक व्यक्ति को अगवा कर कार से भागे बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की डीएसटी और केलवा थाने की टीम ने आरोपियों को नाबाबंदी कर पकड़ा है। इससे पहले बदमाशों ने भागने के लिए पुलिस की प्राइवेट कार को टक्कर मारी और फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायर किए। इस दौरान बदमाशों की कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों बदमाश और अगवा किया गया किशन रेबारी घायल हो गया।  

विज्ञापन


जांच अधिकारी डॉ. हनुवंत सिंह राज पुरोहित के बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान किशन मेनारिया और दीपक मेनारिया के रूप में हुई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी किशन मेनारिया की गंभीर हालत के कारण उसे उदयपुर रेफर किया गया। वहीं, दूसरे आरोपी दीपक मेनारिया का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगा रही है कि अपहरण के बाद आरोपी किशन रेबारी को कहां लेकर गए थे और इस वारदात में कौन-कौन शामिल है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी कुख्यात बदमाश है। दीपक मेनारिया पर 24 और किसन मेनारिया के खिलाफ अलग-अलग थानों में 17 केस दर्ज हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अपहरण किए गए किशन रेबारी का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके हाथ में फ्रैक्चर है। पुलिस पूछताछ में किशन ने बताया कि बदमाशों ने उससे 35 लाख रुपये या एक बीघा जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम करने की मांग थी। ऐसा नहीं करने पर उसे अगवा कर लिया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें