फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सिद्धार्थ से शादी के लिए एक्ट्रेस कियारा पहुंची जैसलमेर, सात फरवरी तक चलेंगे फंक्शन, जानें सब कुछ

Sat, 04 Feb 2023 05:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी के लिए एक्ट्रेस कियारा आडवाणी शनिवार को जैसलमेर पहुंची। सिद्धार्थ भी जैसलमेर पहुंच रहे हैं। मुकेश अंबानी के चार्टर प्लेन से रेगिस्तानी बॉर्डर जिले में आईं कियारा की झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी पहुंची जैसलमेर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फेरे लेंगे। अपनी शादी के लिए दुल्हन कियारा आडवाणी जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। मुकेश अंबानी के चार्टर प्लेन से आईं कियारा के साथ मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और टीम भी है। व्हाइट आउटफिट में जैसलमेर एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुई कियारा को देखने का लोगों में काफी क्रेज नजर आया। सिद्धार्थ-कियारा की शाही शादी के फंक्शन रविवार से शुरू होंगे। 5 से 7 फरवरी तक शादी समारोह चलेगा।

विज्ञापन


कियारा के पिता जगदीप आडवाणी ने कहा- 'ऑल द बेस्ट'
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी जैसलमेर पहुंच रहे हैं । सिद्धार्थ और कियारा दोनों की फैमिली के लोग और कुछ रिलेटिव्स भी रात तक जैसलमेर पहुंच रहे हैं।  कियारा के पिता जगदीप आडवाणी बेटी की शादी के लिए जैसलमेर पहुंच चुके हैं। कियारा के पिता ने कपल को आने वाले समय के लिए 'ऑल द बेस्ट' कहा है।

विज्ञापन


संगीत सेरेमनी के लिए बॉलीवुड के कई पॉपुलर ट्रैक की लिस्ट
संगीत सेरेमनी के लिए बॉलीवुड के कई पॉपुलर ट्रैक की लिस्ट बनाई गई है। इनमें काला चश्मा से लेकर बिजली, रंगिसारी, डिस्को दीवाने और नचदे ने सारे को प्ले लिस्ट में एड किया गया है। कियारा और सिद्धार्थ की फैमिली ने होटल के सभी मेहमानों और स्टाफ से रिक्वेस्ट किया है कि शादी की कोई भी फोटो और वीडियो पोस्ट न करें। उन्होंने इवेंट प्लानर से इस गाइडलाइंस की सख्ती से पालना करने को कहा है। 

विज्ञापन


संडे से बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारे और उद्योगपति आएंगे जैसलमेर
कियारा के आरसी 15 के को एक्टर्स राम चरण, कबीर सिंह के को एक्टर,  शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी वेडिंग में हिस्सा लेंगे। करीब 150 लोग जो बॉलीवुड और इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं, शादी में हिस्सा लेने आएंगे। शादी के बाकी इनवाइटेड मेहमान रविवार से मंगलवार तक जैसलमेर में होंगे। बॉलीवुड का यह कपल रेगिस्तान में सात फेरों के साथ अपनी नई जर्नी शुरू करने जा रहा है। 

सूर्यगढ़ पैलेस में होंगे फंक्शन्स
जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में शादी की तैयारियां चल रही हैं। 5 फरवरी से शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। गेस्ट्स के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। जैसलमेर एयरपोर्ट के बाहर पुख्ता सिक्योरिटी लगाई गई है। मेहमानों को एयरपोर्ट से होटल तक पिकअप और ड्रॉप करने के लिए लग्ज़री कारों के खासे इंतजाम किए गए हैं । होटल में एंट्री के लिए ड्राइवरों का स्पेशल कार्ड और बैंड भी बनाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें