फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान की तीसरी मंजिल पर लगी आग, यहीं है मंत्री रमेश मीणा का चैंबर

Sun, 31 Jul 2022 01:55 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आगजनी के कारण कार्यालय में रखे दस्तावेज और फर्नीचर जल गए। वहीं आगजनी के बाद कमरे को सील कर दिया गया है। आग किस कारण से लगी है, अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। बिल्डिंग से धुंआ उठता देख सिक्योरिटी गार्ड ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। रविवार होने के कारण सारे कार्यालय बंद थे। ऐसे में आननफानन में पहले तो ताले खुलवाए गए। फिर आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आग पर काबू पाने में एक घंटे लग गए। वहीं आगजनी में कार्यालय में रखे कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सामान जलकर खाक हो गए। जानकारी के अनुसार महानिदेशक आईएएस रविशंकर श्रीवास्तव के कमरे और रेस्ट रूम में आग लग गई थी। अवकाश होने के कारण कार्यालय बंद था। ऐसे में कुछ समय ताला खुलवाने में लग गया। ऐसे में आग पर काबू पाने में एक घंटा का समय लग गया। जिस मंजिल पर आग लगी, वहां मंत्री रमेश मीणा का चैंबर भी है। 


आगजनी में कार्यालय में रखे दस्तावेज और फर्नीचर जलकर राख हो गए। आग पर काबू पाने के बाद कमरे को सील कर दिया गया है। आग किस कारण लगी ये अभी तक पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें