फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बाड़मेर में रूई गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Sun, 20 Nov 2022 09:28 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

गोदाम मालिक ने बताया कि गोदाम में रूई से बिस्तर तैयार किए जाते हैं। अभी सीजन का समय था। आग से सात से आठ लाख रूपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
बाड़मेर में रूई गोदाम में आग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर शहर के हिंगलाज माता मंदिर के पास में एक रूई के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग से लाखों रुपये की रूई और सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लगी है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दोपहर के समय में हिंगलाज माता मंदिर के पास नौशाद भाई कोटन वेस्ट रूई के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगते ही गोदाम में बैठे लगो बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। रूई और कपड़ा होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


गोदाम मालिक नौशाद का कहना है कि गोदाम में रूई से बिस्तर तैयार किए जाते हैं। अभी सीजन का समय है। काफी संख्या में बिस्तर और रूई थी। इस आगजनी में 6-7 लाख का माल जल गया और 1 लाख का फर्नीचर और मशीनरी चल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें