इंदिरा गांधी नहर की मुख्य कैनाल 860 आरडी के पास के वन क्षेत्र में अज्ञात कारण से आग लग गई। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बीकानेर जिले के बज्जू थाना इलाके की इंदिरा गांधी नहर की मुख्य कैनाल 860 आरडी के पास के वन क्षेत्र में आग लग गई। आग लगने के कारण नहर किनारे खड़े सैकड़ों से अधिक पेड़-पौधे जल गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया। अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो नहर के किनारे खड़े पेड़ जलकर राख हो सकते थे। वहीं आस पास के खेतों को भी खतरा पैदा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी मुख्य कैनाल 860 नहर के पास दोपहर 12 बजे आग लग गई। हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने वन विभाग के नहर किनारे लगाए पौधों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे आसपास का वन क्षेत्र जलकर राख हो गया। आसपास के किसानों ने अपने स्तर पर ही ट्यूबवेल जलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। किसानों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। हैरत की बात है कि वन विभाग को आगजनी की सूचना के बावजूद भी विभाग का कोई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।