राजस्थान के करौली जिले में 40 साल की एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। मामले की जांच चल रही है।
मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि अशोक बैरवा, दिनेश बैरवा, गिरधर शर्मा और कैलाश शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत रविवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई।