फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand: फिल्म 'पचहत्तर का छोरा' राजसमंद में होगी शूट, मुहूर्त शॉट में सांसद दीया कुमारी ने दी शुभकामनाएं

Thu, 09 Mar 2023 08:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

अभिनेता रणदीप हुड्डा और नीना गुप्ता की अभिनीत फिल्म 'पछत्तर का छोरा' की शूटिंग राजसमंद में होने जा रही है। फिल्म मूहूर्त शॉट के आयोजन पर सांसद दीया कुमारी ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
फिल्म 'पछत्तर का छोरा' - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद दीया कुमारी अपने संसदीय क्षेत्र राजसमंद में शूट होने वाली फिल्म 'पचहत्तर का छोरा' के मुहूर्त शॉट में शामिल हुईं। इस अवसर पर सांसद दीया कुमारी ने फिल्म निर्माता टीम को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के लिए राजसमंद क्षेत्र को चुना। इससे क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही क्षेत्र की आर्थिक प्रगति के लिए भी सहायक होगा। उन्होंने फिल्म के सह निर्माता एवं लेखक रचयिता आशीष एवं अर्चना को भी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


'पछत्तर का छोरा' एक ऐसी फिल्म है जो जीवन के एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करेगी। फिल्म के माध्यम से 75 वर्षीय 'युवक' की यात्रा को दर्शाया जाएगा। मुहूर्त शॉट पर गुजरात के जामनगर से विधायक, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा भी मौजूद रहीं। गौरतलब है कि जयंत गिलाटर निर्देशित इस फिल्म में जाने-माने अभिनेता रणदीप हुड्डा और नीना गुप्ता मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसका फिल्मांकन राजसमंद जिले में किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें