फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के छात्रों में भिड़ंत: हॉस्टल परिसर में चले बेसबॉल के बल्ले, 3 छात्र घायल, पुलिस ने केस किया दर्ज

Tue, 25 Jan 2022 06:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, हॉस्टल परिसर में भी की गई तोड़-फोड़, पुलिस करेगी जांच
विज्ञापन
झालावाड मेडिकल कॉलेज (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड मेडिकल कॉलेज के जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच किसी बात पर कमेंट करने को लेकर हॉस्टल परिसर में लड़ाई हो गई। सोमवार देर रात हुई इस लड़ाई ने थोड़ी में 2 गुटों के बीच संघर्ष का रूप ले लिया। लड़ाई के दौरान छात्रों ने बेसबॉल के बल्ले से एक दूसरे को जमकर पीटा और हॉस्टल परिसर में तोड़-फोड भी की। मारपीट में तीन छात्रों को चोटें आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विवाद किसी बात पर कमेंट्स को लेकर हुआ था। बाद में यह लड़ाई जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच का बन गया। इस पूरे मामले की शिकायत मेडिकल कॉलेज के डीन से भी की गई है। माना जा रहा है कॉलेज प्रबंधन भी छात्रा पर एक्शन ले सकता है। उधर कोतवाली पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें