फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गहलोत और पायलट समर्थक भिड़े, पोस्ट को लेकर भड़के शिक्षक नेता पुत्र ने साइबर टीम प्रभारी को पीटा

Fri, 30 Sep 2022 01:40 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

सियासी संकट के बीच शिक्षक नेता के पुत्र और कांग्रेस साइबर टीम के उदयपुर संभाग प्रभारी ने अपने नेताओं के समर्थन में खूब पोस्ट डाले। इसी बीच शिक्षक नेता पुत्र ने सीएम गहलोत के खिलाफ कुछ टिप्पणी कर दी। जिसके बाद साइबर टीम के प्रभारी और शिक्षक नेता पुत्र के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
सचिन पायल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सियासी संकट की वजह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट की सियासी लड़ाई है। दोनों नेता सीएम की कुर्सी चाहते हैं। ऐसे में दोनों के साथ समर्थक एक दूसरे पर जुबानी हमला बोलते रहते हैं। अब दोनों की समर्थकों की लड़ाई मारपीट तक पहुंच गई है। ऐसा ही एक मामला उदयपुर में देखने को मिला, जहां गहलोत और पायलट समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक दूसरे के खिलाफ पोस्ट को लेकर शिक्षक नेता के पुत्र और कांग्रेस साइबर टीम के उदयपुर संभाग प्रभारी ने एक दूसरे से जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं दोनों एकदूसरे से खूब गाली गलौज की। कांग्रेस साइबर टीम उदयपुर संभाग के प्रभारी विनोद जैन सहवृत पार्षद भी हैं। वे अशोक गहलोत के समर्थक हैं। वहीं शिक्षक नेता के पुत्र भरत रामानुज सचिन पायलट के समर्थक हैं। राजस्थान के सियासी संकट के बीच दोनों ने अपने नेताओं के लिए खूब पोस्ट डाले। इन्हीं पोस्ट को लेकर दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जमकर पोस्ट वॉर हुआ। पायलट समर्थक भरत रामानुज ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी कर दी। इस बात को लेकर दोनों समर्थकों में विवाद हो गया।
 

विज्ञापन

पायलट और गहलोत के समर्थक में मारपीट - फोटो : Social Media
पहले तो दोनों की फोन पर खूब बहस हुई। इसके बाद रामानुज अपने समर्थकों के साथ गरबा पंडाल के बाहर पहुंच गया। एक बार फिर दोनों में बहस होने लगी, जो मारपीट तक पहुंच गई। साइबर टीम प्रभारी विनोद जैन ने भरत रामानुज के खिलाफ हाथीपोल थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। इससे पहले भी दोनों के बीच सोशल मीडिया पर विवाद हो चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें