फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के नाम पर होगा राजस्थान के 15 राजकीय विद्यालयों का नामकरण

Thu, 07 Mar 2019 06:06 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, जयपुर
विज्ञापन
गोविंद सिंह डोटासरा
विज्ञापन

राजस्थान सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में 15 राजकीय विद्यालयों के नाम शहीदों के नाम पर रखने का आदेश जारी किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने यह जानकारी दी। डोटासारा ने गुरुवार को कहा कि शहीदों का सम्मान राज्य में कांग्रेस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन


सरकार शहीदों की शहादत को नमन करती है और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि राज्य के चूरू, नागौर और झुंझनूं जिलों के तीन-तीन राजकीय विद्यालयों, अलवर और सीकर के दो-दो तथा जैसलमेर और जोधपुर के एक-एक राजकीय विद्यालय का नामकरण शहीदों के नाम पर किया गया है।

उन्होंने पिछली सरकार द्वारा काफी समय से लंबित रखी गई फाइलों का निपटारा करते हुए राज्य के 15 राजकीय विद्यालयों का नाम शहीदों के नाम पर रखने का आदेश जारी करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें