फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Molestation: 'साड़ी में अच्छी लगती हो, मेरे साथ फोटो खिंचवाओ', प्राचार्य का स्कूल शिक्षिका पर कमेंट

Fri, 30 Sep 2022 06:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Molestation: उपखंड मजिस्ट्रेट रूपवास राजीव शर्मा ने बताया कि सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने प्राचार्य के खिलाफ शिकायत दी है। शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके आलावा एक कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : डेंमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Molestation: राजस्थान के भरतपुर जिले में एक महिला शिक्षिका से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने शिक्षका से गलत हरकत की और गलत इरादे पूरे करने के लिए उसके पीछे पड़ा हुआ है। आरोपी प्रिंसिपल ने जबरन शिक्षिका की तस्वीर ली और वॉट्सएप ग्रुप में भी डाल दिया। अब पीड़ित शिक्षिका ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जिले के रूपवास कस्बे स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। स्कूल में पदस्थ शिक्षका ने उपखंड मजिस्ट्रेट रूपवास से प्रिंसिपल अमर दयाल के खिलाफ लिखित शिकायत की है। अपनी शिकायत में शिक्षिका ने आरोप लगाया कि मैं 17 साल से स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात हूं। स्कूल के प्राचार्य अमर दायाल मेरे पीछे पड़े हुए हैं। वह गलत इरादे रखते हुए मेरे साथ गलत हरकत भी करते हैं। कहते हैं कि साड़ी में तुम बहुत सुंदर लगती हो, इसलिए मैं तुम्हारे साथ फोटो लेना चाहता हूं। प्राचार्य अमर दयाल की इन हरकतों से मैं बहुत परेशान हो गई हूं। मानसिक तनाव से भी गुजर रहीं हैं। आरोपी प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाए।  
 
उपखंड मजिस्ट्रेट रूपवास राजीव शर्मा ने मीडिया को बताया कि सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने प्राचार्य के खिलाफ शिकायत दी है। शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच करने के लिए निर्देशित किया है। इसके आलावा एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें महिला सदस्य भी होगी। कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी, दोषी पाए जाने पर आरोपी प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें