फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand: आगरिया में अपने शावकों की तलाश में घूम रही मादा पैंथर ने पुजारी पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत

Fri, 21 Apr 2023 02:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

राजसमंद जिले के आमेट के आगरिया क्षेत्र में पैंथर ने पुजारी पर हमला कर घायल कर दिया। पुजारी को लहूलुहान अवस्था में आमेट चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। 
विज्ञापन
पैंथर ने पुजारी पर किया हमला - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट के आगरिया क्षेत्र में रोज की तरह पुजारी वरनिया वेरी मंदिर में सेवा-पूजा के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से मादा पैंथर ने उस पर हमला कर दिया। पैंथर पुजारी को करीब दस मीटर तक खींचता रहा। पुजारी के शरीर पर पैंथर ने कई जगह हमला कर लहूलुहान कर दिया। काफी देर तक पुजारी पैंथर से संघर्ष करता रहा और चिल्लाता रहा। आसपास के लोग वहां पहुंचे। शोर सुनकर पैंथर वहां से भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल पुजारी को आमेट चिकित्सालय लेकर आए, जहां पुजारी का इलाज जारी है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में पैंथर का बड़ा कुनबा विचरण करता है। ऐसे में जिस मादा पैंथर ने पुजारी पर हमला किया उसके दो शावक उससे बिछड़ गए थे। मादा पैंथर उनकी तलाश में इधर से उधर भटक रही थी और इसी दौरान मादा पैंथर ने पुजारी पर हमला कर दिया। पूरे मामले की जानकारी वन विभाग को देने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी काफी देर तक नहीं पहुंचे। वहीं, मादा पैंथर के शावक घटना के बाद दिखाई दिए, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें