फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dungarpur: मोडासा के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, अंदर फंसे चार युवाओं की जलने से मौत

Fri, 21 Apr 2023 01:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

मोडासा में पटाखा गोदाम में भीषण आग में डूंगरपुर जिले के चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दो दिन पहले गांव से मजदूरी के लिए गए थे।
विज्ञापन
मोडासा के पटाखा गोदाम में लगी आग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डूंगरपुर जिले से सटे गुजरात के मोडासा जिले में हिम्मतनगर मोडासा हाईवे पर लालपुरा क्षेत्र में एक पटाखा गोदाम में लगी आग में चार युवाओं की जलकर मौत हो गई। हादसा गुरुवार दोपहर का है। हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवा डूंगरपुर जिले के निवासी हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार में लालपुरा क्षेत्र में के पटाखा गोदाम की भीषण आग में वहां मजदूरी करने गए डूंगरपुर जिले के चार युवाओं की जलने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद मृतकों के साथी सचिन के मुताबिक पटाखा गोदाम के ऊपर दूसरी मंजिल के निर्माण का कार्य चल रहा था। उसके चारों साथी निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इस बीच ग्राउंड फ्लोर में बने पटाखों के गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में रखे पटाखों में तेज ध्वनि के साथ विस्फोट होने लगा। चारों ने वहां से निकलने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे।

हादसे की सूचना पर मौके पर अग्निशमन दल की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू करने का प्रयास किया। आग इतनी भीषण थी कि अगले दिन शुक्रवार सुबह तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। हादसे की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर अरवल्ली ने मौके पर पहुंचकर सारी घटना की जानकारी ली। उन्होंने हादसे के पीछे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें