फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पिता ने पहले रेता अपने चारों बच्चों का गला, फिर खुद पेड़ से लटककर दे दी जान

Wed, 10 Feb 2021 05:31 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
विज्ञापन
बिल्हौर स्टेशन के गैंगमैन ने फांसी लगाकर जान दी, किसी बात से तनाव में था युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में पिता के रिश्ते को शर्मसार करता एक मामला सामने आया है। कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों की गला दबाकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि डूंगलापानी गांव में बाबू ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों राकेश, भागिया, विक्रम और गणेश की गला दबाकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चारों बच्चों की उम्र दो साल से आठ साल के बीच है और बच्चों के गले में रस्सी के निशान पाए गए हैं। पिता बाबूलाल की उम्र 40 साल थी, इनका शव सुबह साढ़े सात बजे घर के सामने पेड़ से लटका मिला। लोगों ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो बाबू के चारों बेटों राकेश (8), भागिया (6), विक्रम (4) और गणेश (2) का शव पड़ा था।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बाबू को शराब की लत थी और संभवतया उसने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि बच्चों की हत्या किसी तार जैसी चीज का इस्तेमाल कर की गई है। 
विज्ञापन


मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसके बाद इस बात की आशंका जताई जा रही है कि बाबूलाल ने पहले बच्चों की हत्या की और बाद में खुद को पेड़ से लटका दिया। बाबू की पत्नी अभी गुजरात में मजदूरी करती है, जांच के सिलसिले में पुलिस ने उन्हें गांव बुलाया है। 

गांव वालों का कहना है कि बाबू का शराब की लत थी और इसी लत की वजह से वो अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। कुछ दिन पहले उसने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद महिला कुछ दिन अपने मायके में रही फिर मजदूरी करने गुजरात चली गई। वहीं गांव के सरपंच का कहना है कि बाबू के परिवार का ना किसी के साथ कोई झगड़ा है, ना ही कोई विवाद।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें