फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चूरू में शीतलहर का प्रकोप, खेतों में जमी बर्फ, किसानों को सता रहा पाला पड़ने का डर

Tue, 17 Jan 2023 11:10 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

माइनस में चल रहे तापमान के कारण चूरू के तारानगर और आसपास के किसानों को फसलों में पाला पड़ने का डर सताने लगा है। खेतों और जमीन पर जमी बर्फ किसानों की चिंता बढ़ा रही है।
विज्ञापन
खेत में जमी बर्फ - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तारानगर क्षेत्र में लगातार सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर से लोगों को की हालत खराब है। वहीं, किसानों को फसलों में पाला पड़ने का डर सताने लगा है। मंगलवार सुबह तारानगर तहसील के साहवा सहित कई गांव में बर्फ जम गई। सुबह नौ के बजे बाद भी पेड़ों और जमीन पर बर्फ जमी रही। 

विज्ञापन


तापमान माइनस में आने के कारण कई जगहों पर पेड़, पौधों पर फसलों की पत्तियों पर बर्फ जमी नजर आई। खेतों में फसलों, पानी के कुंड, पेड़ की टहनियों, कार की छतों, बाइक की सीटों, प्लास्टिक के टबों और खेतों में पाइप की लाइनों पर बर्फ जम गई है। मौसम विभाग के अनुसार यहां का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान -2. 5 डिग्री दर्ज किया गया।

बाजारों में पसरा सन्नाटा
इधर कृषि अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि फसलों में पाला पड़ना शुरू हो गया है। इसलिए किसानों को पाला पड़ने से फ़सले खराब होने की चिंता सताने लगी है। सर्दी का सितम इतना है कि जहां बाजारों में सुबह से ही लोगों चहल-पहल शुरू हो जाती थी वहीं अब शीतलहर के कारण लोग घरों में दुबके हुए हैं। बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। यही हाल शाम को भी देखने को मिलता देर रात तक गुलजार रहने वाले बाजार अब जल्दी ही बंद हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें