फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: लंबी अवधि के कृषि ऋण लेने वाले किसानों के लिए खुशखबरी, मिलेगा 5 फीसदी ब्याज अनुदान  

Thu, 23 Sep 2021 10:14 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, जयपुर

सार

एक अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक की अवधि में कर्ज लेने वाले सभी किसानों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार ने लंबी अवधि के कृषि ऋण लेने वाले किसानों के लिए खुशखबरी दी है। सरकार ने इनके लिए पांच प्रतिशत ब्याज अनुदान की योजना लागू की है। इसके लागू होने पर सही समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को पांच प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण मिल पाएगा।

विज्ञापन


सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बताया कि यह योजना 31 मार्च 2022 तक लागू रहेगी। आंजना ने बताया कि योजना सहकारी भूमि विकास बैंकों से लंबी अवधि के लिए लेने वाले कर्ज पर लागू होगी।

उन्होंने बताया कि यह ब्याज दर किसी भी वाणिज्यिक बैंक द्वारा ली जाने वाली ब्याज दर से सबसे कम है। उन्होंने बताया कि किसानों को कृषि कार्यों के लिए ऋण की सबसे ज्यादा होती है, लेकिन ब्याज दर अधिक होने के कारण किसान को ब्याज चुकाने में परेशानी होती है। इससे उनके कृषि कार्यों में रुकावट भी पैदा होती थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों के हित में फैसला लेते हुए इसे 1 अप्रैल, 2021 से लागू किया है। 1 अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक की अवधि में कर्ज लेने वाले सभी किसानों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


लंबी अवधि के कृषि ऋण 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर देय होता है और समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान देकर उन्हें राहत दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें